शमीम अहमद
जौनपुर। नवगठित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रो राघवेंद्र कुमार पाण्डेय महामंत्री प्रो सुरेश कुमार पाठक कोषाध्यक्ष प्रो बृजेश कुमार जायसवाल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिलकर उनको वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल प्राचार्य परिषद के विधिवत गठन की सूचना दी प्राचार्य परिषद ने माननीया कुलपति महोदय को आश्वस्त किया की प्राचार्य परिषद विश्वविद्यालय के निरंतर विकास में सदैव आपके साथ मिलकर काम करेगा।
तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर विनोद कुमार सिंह जी से प्राचार्य परिषद के नवगठित कार्यकारिणी ने मुलाकात की और उन्हें भी परिषद के विधिवत गठन की सूचना प्रदान की।

0 Comments