परिजन द्वारा शादी के दबाव से आहत युवती ने उठाया यह कदम
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोण्डा :-- पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध अन्वेषण के दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इटियाथोक व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने थाना स्थानीय में पंजीकृत मुअसं - 231/2025 धारा 137 (2) BNS का 24 घंटों में सफल अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित 'अपहृता' सबीहा को कर्नलगंज तिराहा, कर्नलगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। दरअसल दिनांक 25.09.2025 को आवेदिका शमीम बानो पत्नी स्व हसन मोहम्मद निवासी खरिहा बेलभरिया थाना इटियाथोक द्वारा यह सूचना दी गई कि उसकी लड़की सबीहा अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष जो कि गांव की ही मुस्लिम इंटर कॉलेज में पढ़ाती है वह दिनांक 25.09.25 को स्कूल से छुट्टी लेकर अपने घर वापस आई तथा किसी काम से समय करीब 10.30 बजे सदाशिव चौराहा बताकर गयी । उसके बाद दोपहर में समय करीब 02.00 बजे लड़की के मोबाइल से शमसुद्दीन ( साबिया के होने वाले ससुर) के फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि सबीहा का अपहरण कर लिया गया है । उक्त सूचना के आधार पर थाना इटियाथोक में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर एसओजी/सर्विलांस टीम को भी अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु लगाया गया। जो दिनांक 26/09/25 की रात को पुलिस टीमों की अथक मेहनत एवं प्रयासों के उपरांत टेक्निकल व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अपहृता (सबीहा) को कर्नलगंज तिराहा, कर्नलगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया । वहीं पूछताछ में अपहृता सबीहा ने बताया कि उसके घरवालों ने जिस लड़के से उसकी शादी तय की थी वह उसके साथ शादी नहीं करना चाह रही थी, जिसके बारे में घर वालों को पूर्व में बताया भी था, लेकिन घर वालों के द्वारा लगातार शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था । जिससे परेशान हो कर कुछ दिन पहले अपने घर पर अपने मुँह में रंग पोत कर चोटिल होने की बनावटी फोटो खींचकर रखी थी। दिनांक 25.09.2025 को घर से बहाना बनाकर सदाशिव चौराहा गई वहाँ से बस पकड़कर इटियाथोक - गोण्डा होते हुए लखनऊ पहुँच गई इसी दौरान रास्ते में ही अपने मोबाइल से शमसुद्दीन (होने वाले ससुर) को पूर्व में ली गई बनावटी फोटो सहित धमकी देते हुए अपहरण किये जाने की सूचना दी ।

0 Comments