एसडीएम ने कजरी तीज पर्व को लेकर जंगली नाथ मंदिर की व्यवस्था का किया निरीक्षण

 


मंदिर परिसर में लोहे के सभी इंगल व पोल में बंधवाएं पन्नी व टेप-- एसडीएम 


रिपोर्ट -- विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। आगामी कजरी तीज मेला को लेकर एसडीएम नानपारा ने जंगली नाथ मंदिर की व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। शनिवार शाम को कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मसूद नगर बस्थनवा में स्थित पांडव कालीन सिद्ध पीठ बाबा जंगली नाथ मंदिर में नानपारा उप जिलाधिकारी  मोनालिसा जौहरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम सिंह ने तैयारी का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मंगलवार को कजरी तीज पर्व होना है जिसको लेकर मंदिर में तैयारीयां शुरू हो गई हैं।दुकानों का लगना भी शुरू हो गया है।सिद्धपीठ बाबा जंगली नाथ मंदिर में सोमवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। मंदिर में लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।आस पास के जनपदों व पड़ोसी देश नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से कहा कि मंदिर परिसर में जो लोहे के इंगल व पोल लगे हुए हैं उन सभी इंगलो में पन्नी व टेप बंधवाना अति आवश्यक है यदि बारिश होती है तो उन इंगलों में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। दो दिन पूर्व नवाबगंज क्षेत्र में विसर्जन के दौरान करंट से 11 लोग घायल हुए थे उस घटना को लेकर एसडीएम काफी सजग हैं। सीओ प्रदुम सिंह ने बताया कि जंगली नाथ मंदिर को आने वाले मटेरा मार्ग इंटहा मार्ग व बघौली,पकरा देवरिया सहित सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सभी वाहन बैरीकेडिंग के उस पार ही खड़े होंगे। इस दौरान कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह, मटेरा प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह,जंगली नाथ मंदिर के महंत मून बाबा,पंकज गिरि,मनीष गिरि,सहित समिति के सभी पदाधिकारी व बस्थनवा प्रधान विनोद वर्मा, इंटहा प्रधान पवन वर्मा,असवा प्रधान राजेश वर्मा व बघौली प्रधान सहित पुलिस विभाग के मटेरा और नानपारा थाने के कई उपनिरीक्षक सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments