राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन पर हुआ प्रशिक्षण



बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा बहराइच पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन मैं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संदीप कुमार के मार्गदर्शन में तिल की उन्नत खेती पर दो दिवसीय चयनित कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर पी के सिंह के बताया कि "समूह पंक्ति प्रदर्शन" या क्लस्टर फ्रंटलाइन डेमॉन्स्ट्रेशन एक कृषि रणनीति है जिसमें किसानों के खेत में नई और उन्नत कृषि तकनीकों को वैज्ञानिकों द्वारा सीधे दिखाया जाता है।ताकि नई तकनीकों को अपनाया जा सके, उपज बढ़ाई जा सके और किसानों के बीच नई विधियों का लोकप्रियकरण किया जा सके , जिसमें  प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन, उन्नत किस्मों का प्रसार, ज्ञान का आदान-प्रदान, उत्पादन में सुधार को केद्रित कर प्रदर्शनों से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है.साथ ही साथ  तिल की उन्नत खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी भी दी । इसी क्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ उमेश कुमार के द्वारा किसानों को तिल में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई वंही केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार के द्वारा किसानों को तिल के विभिन्न उन्नतशील प्रजातियों के बारे में जिनमें से प्रमुख रूप से गुजरात तिल 4 गुजरात तिल 6 शेखर आर टी 346 तरुण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई , जिनमें से प्रमुख रूप से गुजरात तिल 6 जिसका प्रदर्शन किसानों के प्रक्षेत्रों पर लगाया गया है के बारे में बताया गया , साथ ही साथ यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन विभिन्न कृषि स्थितियों के तहत उच्च फसल पैदावार और उत्पादन बाधाओं पर डेटा उत्पन्न करने का स्रोत भी हैं ।  इसी क्रम में केंद्र की वैज्ञानिक डॉक्टर रेनू आर्य जी के द्वारा बताया कि तिलहनी और दलहनी फसलों पर क्लस्टर फ्रंटलाइन प्रदर्शन में हर फसल की नई किस्मों को बढ़ावा देना शामिल है साथ ही साथ उन्होने तिल में पोषक तत्व वह तिल से बनने वाले व्यंजनों के बारे में बताया गया । कार्यक्रम के दौरान केंद्र के डॉक्टर एस बी सिंह ने केंद्र पर लगे तिल प्रक्षेत्र पर किसानो को भ्रमण करवाया । प्रशिक्षण में खासकर ब्लाक रिसिया व मिहींपुरवा के प्रगतिशील कृषकों की उपस्थिति रही , जिनको प्रशिक्षण बाद प्रमाण पत्र के साथ साथ सल्फर व एनपीके खाद का निशुल्क वितरण किया गया ।

Post a Comment

0 Comments