सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के सराय पडरी गांव में बीती रात कुछ लोगों द्वारा एक 27 वर्षीय युवक की सर कूच कर हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर कई थानों के फोर्स के साथ बदलापुर क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सराय पडरी गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय भगेलू राम यादव अपने घर से करीब 500 मी की दूरी पर स्थित पाही पर दोस्तों के साथ बीती रात पार्टी कर रहे थे भोजन के लिए उनकी भाभी प्रियंका ने 14 वर्षीय भतीजे प्रदीप से चावल और रोटी लेकर भेजा जबकि मुर्गा वही पाही पर बनाया जा रहा था देर रात तक मनोज घर नहीं लौटा शनिवार की सुबह भतीजा प्रदीप पाही पर गया तो छत पर मनोज का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना घर वालों के साथ ग्रामीणों को दिया। मनोज के हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए पुलिस शव को कब्जे में लेना चाह रही थी पर ग्रामीण तत्काल घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे काफी समझाने बुझाने के पश्चात क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता के आश्वासन पर ग्रामीण माने तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक मनोज कुमार यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है एक वर्ष पहले सड़क हादसे में दो भाई राकेश व अशोक की भी मौत हो चुकी है तीसरा भाई संतोष रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में नौकरी करता है ऐसे में मृतक मनोज ट्रैक्टर चला कर भाइयों के बच्चों की परवरिश करता था और परिवार का सहारा था मृतक की भाभी प्रियंका ने बताया कि मनोज शराब नहीं पीता था लेकिन उसके दोस्तों ने जबरन उसे शराब पिलाई और फिर पत्थरों से सर को कूच कर उनकी हत्या कर दी। थाने पर दिए तहरीर में अर्जुन सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है मौके पर पहुंची फॉरेसिक टीम के प्रभारी के के सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से सबूत जुटाए वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का कहना है मृतक मनोज बहुत ही सरल एवं सहज व्यक्ति था पर गांव के ही कुछ लोगों ने जो दुराचारी प्रवृत्ति के हैं जिनके ऊपर कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं कुछ दिनों पहले मृतक को गांव में ही लाठी डंडों से जमकर के मारा पीटा था तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी कि एक माह में तुम्हारी हत्या कर देंगे। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments