उत्तर प्रदेश :- भारतीय रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ नया नियम बनाया है जिसमें कारण अब रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को मानक से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने उत्तर मध्य रेलवे के कुछ चुनिंदा स्टेशनों से इसकी शुरुआत करने का फैसला किया है। रेलवे विभाग ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सुबेदार गंज, कानपुर सेंट्रल, गोविन्दपुरी, मिर्जापुर,टुण्डला और इटावा जैसे स्टेशन से इसकी शुरुआत करने का फैसला किया है।
फर्स्ट एवं सेकेंड एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को 50 किलोग्राम का समान ले जाने की छूट होगी इसी प्रकार थर्ड एसी कोच में 40 किलोग्राम , स्लीपर कोच में 40 किलोग्राम तथा जनरल कोच में 35 किलोग्राम सामान ले जाने की छूट होगी इसके अतिरिक्त अपवाद स्वरूप 10 किलोग्राम की रियायत होगी उससे अधिक सामान होने पर लगेज बुक करावा पड़ेगा अन्यथा की स्थिति में लगेज चार्ज से डेढ़ गुना ज्यादा चार्ज देना होगा।

0 Comments