लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष के घर दिनदहाड़े 26.40 लाख की लूट

 


लखनऊ :-- शहर के चिनहट थाना क्षेत्र में हौसला बुलन्द लुटेरों ने दिनदहाड़े भाजपा मण्डल अध्यक्ष के घर में घुसकर 26.40 लाख लूट कर मौके पर पहुंची महिला को धक्का देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के सरायशेख देवराजी विहार कालोनी निवासी भाजपा चिनहट मण्डल अध्यक्ष प्रेमलता सिंह उर्फ शीलू दोपहर में आरएलबी स्कूल से अपने पोते को लेने गई थी जब वापस लौटी तो दरवाजा खुला था और अन्दर किसी के होने की आहट सुनाई दी जब आवाज लगाई तो एक लूटेरा बोला हम काम करने आए हैं और इसी बीच 25 लाख के आभूषण एवं 1.40 लाख नकदी समेट कर भागने लगे।एक लुटेरा शीलू के हाथ लग गया लेकिन उसने शीलू का गला दबाकर धक्का देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों को गिरफ्तार करने में लग गई है।

Post a Comment

0 Comments