अपराधी सुधर जाए वरना खैर नहीं - थाना प्रभारी

 


सुजानगंज/ जौनपुर :-- जिले के सुजानगंज थाने के नवागत थाना प्रभारी ने आज कार्यभार ग्रहण करते ही फुल ऐक्शन में दिखें। थाना प्रभारियों के स्थानांतरण में सुजानगंज के थाना प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह को गौराबादशाहपुर का प्रभारी बनाया गया जबकि फूल चंद पाण्डेय को थानाध्यक्ष सुजानगंज बनाया गया। नवागत थाना प्रभारी ने अपना कार्यभार संभालते ही अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपराधिक मानसिकता वाले सुधर जाए वरना खैर नहीं होगी। इस दौरान खास बातचीत में नवागत थाना अध्यक्ष सुजानगंज में बताया कि सज्जनों का पूरा सम्मान रहेगा परंतु दुर्जनों को सुधारने की पूरी कोशिश की जाएगी इसके बावजूद भी यदि कोई कानून हाथ में लेगा तो उसको बक्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments