ऋण वसूली में गए बैंक प्रबन्धक को मिली धमकी, दी तहरीर



लालगंज/ प्रतापगढ़:- उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज में बैंक से लिये गये ऋण की वसूली करने गये प्रबंधक के साथ बकाएदार के पुत्र ने गाली-गलौज , बदसलूकी करते हुए धमकी दी। घटना को लेकर बैंक प्रबंधक ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक/ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात अभिषेक सिंह गुरूवार को दोपहर रेहुआ लालगंज बाजार में एक व्यक्ति के घर बैक से लिए गए ऋण की वसूली में गये थे। प्रबंधक का आरोप है कि वहां बकाएदार के पुत्र ने उसे गाली देते हुए बदसलूकी की और फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments