चलती बस पर गिरा पेड़ शिक्षिका समेत 5 की मौत, 17 घायल



बाराबंकी /उत्तर प्रदेश:-  जिले में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब हैदरगढ़ जा रही एक बस पर बरगद का पेड़ गिरने से एक शिक्षिका सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल एवं सीएचसी सतरिख में भर्ती कराते हुए बचाव कार्य में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एक रोडवेज बस में सवार होकर सभी लोग जा रहें थे सब में लगभग 60 यात्री सवार थे। बस जैसे ही जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख चौराहे के पास पहुंची अचानक सड़क पर अवारा पशु आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और पेड़ बस पर गिर गया और बस से चीख पुकार निकलने लगी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचित करते हुए बचाव में गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल एवं सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया। बीएसए बाराबंकी के अनुसार मृतकों में  1 शिक्षिका , 2 ADO विभाग के कर्मचारी, 1 चालक एवं 1 यात्री शामिल है। एक शिक्षिका का उपचार जारी है। मृतकों की पहचान शिक्षिका शिक्षा मल्होत्रा, एडीओ मीना श्रीवास्तव, जूही सक्सेना,बस चालक संतोष तथा रकीबुल निशा के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments