बहराइच।जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव ने किसानों द्वारा की गई शिकायत पर जनपद के उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव ने बताया कि निरीक्षण के समय उर्वरक बिक्री में अनियमितता मिलने पर 6 उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया । जिन उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया उनमें यादव खाद बीज भंडार रायबोझा, राम केवल वर्मा उर्वरक विक्रेता रायबोझा, ट्विंकल खाद भंडार सर्राकला, न्यू नवभारत खाद बीज भंडार मटेही, फिरोज खाद बीज भंडार राजापुर कला, उर्रा बाजार में स्थित श्री गोविंद खाद बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित किया गया है । जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता पोस मशीन से आधार कार्ड से खेतौनी को चेक करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करें । उर्वरक वितरण के साथ-साथ स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर स्टॉक एवं उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड प्रतिदिन प्रतिदिन मेंटेन कर उर्वरक की बिक्री करें ।

0 Comments