मछली शहर/ जौनपुर :-- मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में चार दिन से लापता वृद्ध का तालाब में शव मिला सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी माता प्रसाद शर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वे 4 दिन पूर्व घर से टहलने के लिए बाहर निकले एवं शाम तक घर वापस नहीं लौटे । परिजन एवं ग्रामीण काफी खोजें लेकिन माता प्रसाद का पता नहीं चल सका , जिसकी सूचना मछलीशहर कोतवाली में दी गई। शिकायत के आधार पर मछलीशहर पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई । आज प्रातः एक व्यक्ति अपने खेत में खाद का भुरकाव कर रहा था इसी दौरान बगल के तालाब से बदबू महसूस हुई मौके पर जाकर देखे तो पता चला कि एक शव पानी पर तैर रहा है , तत्काल ग्रामवासियों को सूचित किया , मौके पर माता प्रसाद के पुत्र राहुल शर्मा एवं आस पास के लोग इक्कठा हो गए मौके पर मछलीशहर थाने की फोर्स पहुंचकर पंचनामा कराते हुए शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन हेतु भेज दिया। मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान व्यंकटेश बहादुर पटेल, ताराचंद शर्मा, बृजेश शर्मा , संदेश शर्मा एवं सैकड़ों को संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहें।

0 Comments