जौनपुर: नाले में बहे दो बच्चे, बचाने दौड़े ई रिक्शा चालक की करेंट लगने से मौत

 


जौनपुर :- जौनपुर जिला मुख्यालय के मछली शहर पड़ाव पर सोमवार शाम एक हृदय विदारक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जिला अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग पांच बजे शहर में तेज बारिश के कारण जल प्रवाह बहुत तेज था सड़कें लबालब भरी थी। अचानक एक लड़की नाले में बहने लगी जिसे देखकर बचाने के लिए एक ई रिक्शा चालक शिवा गौतम (26) निवासी कोल्हनामऊ पानी में उतरा और खम्भे में आ रही बिजली की चपेट में आ गया उसे गिरता देखकर प्रयागराज निवासी मोहम्मद शमीर सहित कई लोग बचाने दौड़े लेकिन शमीर भी पानी के तेज बहाव में बह गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ई रिक्शा चालक शिवा को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।  आपदा राहत दल नाले में बहे बच्चों को तलाशने में जुटी है समाचार संकलन तक बच्चों का शव बरामद नहीं हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना को लेकर प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया है।

Post a Comment

0 Comments