जौनपुर :-- स्थानीय कोतवाली पुलिस ने विद्युत कार्यशाला से हुई भारी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। महज 24 घंटे के भीतर चोरी की गई 250 किलो एल्यूमीनियम कीमती तारों को न केवल बरामद किया गया, बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की। 23 अगस्त की रात विद्युत कार्यशाला अहियापुर के स्टोर से स्क्रैप में रखे करीब 250 किलो एल्यूमीनियम क्वायल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे। 24 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विद्युत कार्यशाला के पीछे एक सुनसान स्थान पर दबिश देकर अभियुक्त मोहम्मद अरमान को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की यह सराहनीय कार्यवाही न सिर्फ अपराध पर लगाम कसने में सफल रही, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को भी और मजबूत किया है।

0 Comments