कलयुगी बेटे ने फावड़े से मारकर पिता की कर दी हत्या

 


प्रतापगढ़ :-- प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में पिता से रूपए न मिलने से नाराज एक कलयुगी बेटे ने फावड़े से मारकर अपना पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के बटैया परसीपुर गांव निवासी सिद्धार्थ मिश्र अपने 50 वर्षीय पिता विनोद कुमार मिश्र के ऊपर सोमवार आधी रात के बाद लगभग दो बजे बरामदे में सोते समय फावड़े से हमला कर दिया जिससे विनोद बेहोश हो गए। चीख पुकार सुनकर इकट्ठा ग्रामीण घायल विनोद कुमार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा गए जहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार मिश्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी बेटे सिद्धार्थ को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचे पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों पूछताछ किया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments