रिपोर्ट -- मिथिलेश जायसवाल
बहराइच।भाजपा के युवा नेता व समाजसेवी राहुल जायसवाल ने अपने जन्मदिन पर एक अनूठी मिसाल पेश की है उन्होंने जहां अपने जन्मदिन पर मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया वही बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें स्टेशनरी उपलब्ध करा कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया है जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।राहुल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा महसी के तमाच पुर गांव में छोटे छोटे बच्चों के बीच में पहुंचकर कॉपी, पेंसिल, चॉकलेट वितरण करके अपना जन्मदिन मनाया इसके बाद मरी माता मन्दिर पहुंच आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बताते चलें कि महाराजगंज जोत चांदपारा निवासी राहुल जायसवाल महसी विधानसभा सह संयोजक, भाजपा सोशल मीडिया के रुप में कार्य कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि हमने अपने जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें स्टेशनरी भेंट कर जन्मदिन मनाया है।इस मौके पर एडवोकेट अनिल कुमार वर्मा , नीरज जायसवाल, विनय जायसवाल सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments