दिल्ली :-  दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के द्वारा एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया ।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर जन सुनवाई कर रही थी इसी बीच एक व्यक्ति अचानक  मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंकते हुए उनकी तरफ लपका और हाथ चला दिया। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर हमलें का कारण जाननें का प्रयास कर रही है।पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा और बाद में उन्हें थप्पड़ मार दिया। आरोपी व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल के करीब बताई जा रहीं हैं