स्मार्ट मीटर सरकारी योजना या ठग गिरोह,सामूहिक बहिष्कार का निर्णय

 


फाफामऊ/ प्रयागराज:-- इन दिनों फाफामऊ परिक्षेत्र मे एक दर्जन से अधिक लोग प्राइवेट कंपनी का सर्वेयर बताकर बाजार के घर घर व प्रतिष्ठानों तथा दुकानों पर एकाएक पहुंच कर विधुत मीटर चेक करने लगते है।और बिजली बिल मांगते है।मोबाइल मे सारा डाटा फिट कर स्मार्ट मीटर लगाने की बात कर रीडिंग को स्टोर होने की बात बता कर स्मार्ट मीटर लगवाने पर जोर देते है।जब कोई पूर्ण परिचय  बताने को कहते है तो दुर्व्यवहार कर लडाई झगडा करने पर उतारू हो जाते है।और मुकदमा लिखाने की धमकी देते है अभी कुछ दिन पूर्व एक बर्तन व्यवसाई के दुकान मे घुस कर मारपीट व तोडफ़ोण किया गया।इस संबंध मे दोनो तरफ से फाफामऊ थाने मे तहरीर दी गई है।जिससे व्यापारियों में घोर आक्रोश है। इस प्रकार के कृत्य को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है क्या यह सरकारी योजना का हिस्सा है या सकृय ठग गिरोह है।स्थानीय व्यापारी संगठनों ने स्मार्ट मीटर का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments