खुटहन/ जौनपुर :-- शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिलकिछा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज देश में जो मोबाइल, कम्प्यूटर एवं संचार क्रांति देखने को मिल रही है उसका पूरा श्रेय स्व राजीव गांधी को जाता है उन्ही के द्वारा संचार क्रांति की शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुटहन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद त्रिपाठी, पं.पवन शर्मा, जियालाल यादव, जगदम्बा प्रसाद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष रत्नेश यादव ने किया।
साभार - राकेश मिश्रा

0 Comments