मदद अभियान वैश्य समाज द्वारा सम्मान समारोह एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम संपन्न


सूरापुर /सुल्तानपुर :--  मदद अभियान वैश्य समाज उत्तर प्रदेश लगातार जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे बढ़ रहा है। अब तक समाज के सहयोग से पीड़ित परिवारों को 55 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। इसी क्रम में राधा रानी मैरिज लॉन सूरापुर में सिलाई मशीन वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रहरि समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि और कादीपुर के चैयरमैन आनंद जायसवाल ने किया । रमेश अग्रहरि अपने संबोधन में कहा कि मदद अभियान पूरे देश में कार्य कर रही है और समाज के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है कादीपुर के चैयरमैन आनंद जायसवाल ने बताया कि हम भी मदद अभियान से जुड़े हैं पंकज गुप्ता के कार्यों की सराहना की।

दिल्ली से अनिल अग्रहरि ने घोषणा की कि सूरापुर में सिलाई सेंटर की स्थापना की जाएगी, जहां समाज की बेटियों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं कोलकाता से रिंकू अग्रहरि ने कहा कि आज पंकज जी द्वारा 40 परिवारों की मदद की गई है, और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह संख्या 40 हजार तक पहुंचेगी वैश्य समाज सुल्तानपुर के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने बच्चों के सम्मान की पहल पर प्रकाश डाला, जबकि राजकुमार अग्रहरि (मछलीशहर) ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।

अंबेडकर नगर प्रभारी अंकित अग्रहरि ने जलालपुर में चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी और सभी को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली से माधव अग्रहरि ने कहा कि वे हमेशा मदद अभियान के साथ खड़े रहेंगे, वहीं शाहगंज से मनोज अग्रहरि ने अपने क्षेत्र में अभियान की मुहिम शुरू करने की घोषणा की । आयोजक पंकज गुप्ता ने सभी अतिथियों का सम्मान कर आभार जताया। इस अवसर पर सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, बनारस सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों मदद अभियान देवदूतों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में अवधेश अग्रहरि, प्रमोद अग्रहरि, सोनू अग्रहरि, गोलू अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, रामफेर अग्रहरि, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रहरि, बैजनाथ अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments