बदलापुर/जौनपुर :-- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर डढ़वा गांव में कृष्णा डेयरी के सामने खाली जमीन के एक घुटने भर पानी वाले गड्ढे से एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। घुटने भर पानी में महिला कैसे डूबी की मौत हो गई इस तरह के कई प्रश्न क्षेत्र में घूम घूम कर जवाब खोज रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर एक अज्ञात महिला का घुटने भर पानी एक अज्ञात विवाहित महिला का शव देखा इसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। समाचार संकलन तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

0 Comments