राजापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश हत्या की आशंका



मोतीपुर बहराइच ‌। राजापुर बनकटवा गांव में शुक्रवार दोपहर  3 बजे के आसपास  संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिली है । व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान और खून बहता दिख रहा है।लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

थाना मोतीपुर के ग्राम पंचायत राजापुर कला के मजरा राजापुर बनकटवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने धान के खेत में ननके पुत्र मैकू उम्र 37 वर्ष की लाश मिली है। जहां पर लाश मिली है उसी से कुछ ही मीटर की दूरी पर मृतक का घर है।लाश मिलने से गांव व क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर मोतीपुर थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया पुलिस टीम व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए । इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं अभी मौके पर हूं लाश को कब्जे में ले लिया गया है जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments