जम्मू-कश्मीर:-- सुरक्षा बल के जवानों ने गुरेज सेक्टर में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक एनकाउंटर में बागू खान उर्फ समंदर चाचा को मार गिराता है, जिसे आतंक की दुनिया में 'ह्यूमन जीपीएस' कहा जाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समंदर चाचा के साथ एक और पाकिस्तानी घुसपैठी भी ढेर हुआ है। बागू खान उर्फ समंदर चाचा 1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वो पिछले तीन दशकों से गुरेज सेक्टर और आसपास के इलाकों से 100 से ज्यादा घुसपैठी प्रयासों को अंजाम दिलाने में शामिल रहा है, जिनमें से ज्यादातर सफल रहे। इलाके के कठिन पहाड़ी और गुप्त रास्तों की गहरी जानकारी उसे आतंकी संगठनों के लिए बेहद खास बनाती थी।
समंदर चाचा सिर्फ एक आतंकी संगठन तक सीमित नहीं था। उसने लगभग हर आतंकी संगठन को घुसपैठ की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की। इसी वजह से आतंकी उसे 'ह्यूमन जीपीएस' कहकर बुलाते थे।

0 Comments