युवक की हत्या से बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार



मोतीपुर/ बहराइच :-- थाना मोतीपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात को हुए हत्याकांड के बाद पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है  अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है परिवार का पालन पोषण कैसे होगा यह सवाल ग्रामीणों की जुबान पर है। पत्नी बच्चे और बूढ़ी मां रो रो कर बेहोश हो रही थी गांव वाले ढांढस बंधाते हुए रो रो कर कह रहे थे की आखिर कौन करेगा इन बच्चों की देखभाल। क्योंकि ननके के पिता मौकूलाल की मौत लगभग 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है 

थाना मोतीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर कला के मजरा बनकटवा निवासी ननके (37 वर्ष)  पुत्र मैकू लाल का शव शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित धान के खेत के पास पानी भरे गड्ढे में मिला था मृतक की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की रात 2 बजे गांव के अज्ञात लोगों ने आवाज देकर बुलाया जिसपर ननके उनके साथ अभी आने की बात कहकर चला गया काफी देर तक वापस न आने पर सुबह खोजबीन शुरू किया लेकिन पता नही चला शुक्रवार की दोपहर ननके का पुत्र आकाश घर के सामने पानी भरे गड्ढे का कूड़ा अनायास हटाने लगा तो अंगुली दिखाई दी जिसपर वह चिल्लाते हुए परिजनों को बताया परिजनों ने पंहुचकर डंडे से हिलाया तब शव उतरा गया ननके का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सूचना मोतीपुर को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शनिवार देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी अंजनी,माता संवारा और पांच बच्चे हैं जिससे पुत्री लाडली 10 वर्ष, पुत्र आकाश 8 वर्ष, पुत्री रजनी 6 वर्ष,आशिया 4 वर्ष, रोशनी 2 वर्ष शामिल हैं।

मृतक की पत्नी अंजनी ने बताया कि गांव के दो लोग गुरुवार की रात घर हमारे पति को बुलाकर ले‌ गए  इसके दूसरे दिन दोपहर में उनकी लाश खेत की गड्ढे से मिली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।‌ 

Post a Comment

0 Comments