रंजीत तिवारी
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का आतंक चरम पर पहुंच गया है यहां लगातार हो रही चोरी की गंभीर वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह विफल हो चुकी है बता दे अभी हाल में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर किराए के मकान में रह रहे पुलिस कर्मी की बुलेट मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा ले गए जो एक गंभीर प्रश्न बना हुआ है लोगो में चर्चाएं हो रही है कि जब पुलिसकर्मी ही नहीं सुरक्षित है तो हम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी।इसी तरह बीते शुक्रवार की रात कुख्यात चोरों ने एक-एक करके तीन घरों को निशाना बनाया। रानीपुर गांव मजरे लहुरा निवासिनी रेनू देवी पत्नी रमेश चंद्र ने बताया कि वो घर में सोई हुई थी कि अचानक चोर अंदर घुस आए बिस्तर के नीचे चाबी ढूंढने लगे जब उसकी आंख खुली तब तक दो मोबाइल और चांदी के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसी गांव की निवासिनी बिट्टन देवी ने बताया कि हौसला बुलन्द चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखा बक्सा उठा ले गए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती जेवरात हजारों नगदी कुछ कपड़े लेकर चंपत हो गए वही राजापुर की निवासी गुड़िया देवी चोरों के आतंक से काफी भयभीत हैं उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उसका घर गांव के बाहर है की रात करीब 12:00 बजे चोर घर में घुसकर जेवरात व हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिए इसी तरह क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से लोग सहमे में हुए हैं जो पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है वही इस संबंध में सीओ सदर के सीयूजी नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई मगर संपर्क ना हो सका फोन कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था।

0 Comments