जौनपुर :-- जिले में इन दिनों "मुझे नौलखा मंगवा दे" गीत खूब चर्चा में है हर चौराहे पर इस गाने को गुनगुनाया जा रहा है क्योंकि इस गाने पर लगा ठुमका अब तक नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित करवा चुका है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर जिले के बदलापुर कोतवाली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्तकी द्वारा प्रस्तुत उपरोक्त गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया और एसपी सिटी को जांच का आदेश दे दिए। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव की जांच में इस कार्यक्रम के आयोजन में दो उपनिरीक्षक तथा छः सिपाही दोषी पाए गए। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दो उपनिरीक्षक तथा छः सिपाहीयों को भी निलंबित कर दिया।
इस प्रकार इस प्रकरण में अब तक कुल नौ पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कार्यवाही निश्चित रूप से पुलिस महकमे के लिए एक सख्त निर्देश है कि गलती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

0 Comments