प्रतापगढ़ :- जिले के अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती गांव में ई रिक्शा की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथ में चल रही बुजुर्ग महिला घायल हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अतुल वर्मा (25) पूरे अंती बाजार में पटेल मशीनरी स्टोर चलाता था। शाम को दुकान बन्द करके पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला के साथ पैदल पूरे अंती प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित अपने घर जा रहा था । घर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहा खाली ई रिक्शा चालक रिक्शा को मोड़ रहा था कि रिक्शा असंतुलित होकर अतुल और साथ जा रही महिला के ऊपर पलट गया।
मौके पर पहुंचे गड़वारा चौकी प्रभारी शैलेष सिंह ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया । अतुल 1992 में सपा बसपा गठबंधन के गड़वारा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राम दयाल वर्मा का दो बेटों में छोटा बेटा था। हादसे से परिजनों पर टूट पड़ा गमों का पहाड़, आसपास के लोग इस हादसे से सदमे में।

0 Comments