तीन शातिर पशु चोर गिरफ्तार, तीन भैंस लदी पिक अप व नकदी बरामद



खेतासराय /जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस ने तीन शातिर भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन भैंस लदी पिक अप व 4500 रुपये बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  थानाध्यक्ष रामाश्रय राय , उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक, शैलेन्द्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल मनीष यादव, बृजेश मिश्रा,दिनेश यादव , अनिल यादव ने रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में फरहान पुत्र स्वर्गीय मारुफ निवासी पोटरिया थाना सरायख्वाजा, शाहिद पुत्र असीउल्ला निवासी चक राजेपुर थाना लाइन बाजार और सलीम पुत्र इस्तेयाक उर्फ मलाई निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments