गाजे बाजे के साथ जलाभिषेक के लिए निकले कांवरिया

 


रिपोर्ट - एस के मिश्रा

नवाबगंज/ बहराइच :-  नवाबगंज, बाबागंज इलाके के सैकड़ो कांवरिया हरितालिका तीज पर जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले। ग्राम प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में बाबागंज इलाके से निकले कांवरिया होलिया राप्ती नदी से जल लेकर जंगलीनाथ शिव मंदिर में रात में पहुंचेंगे, जहां पर सुबह जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से बेनी प्रसाद वर्मा, मोहनलाल, बुद्धि लाल, ओम प्रकाश, नरेंद्र साहू, मनीष यादव, लवकुश यादव, सोनू यादव, राजेंद्र कश्यप, प्रेम वर्मा, पवन वर्मा, आशुतोष मिश्रा आदि भक्तगण शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments