सुजानगंज/ जौनपुर :--- स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय में सोमवार को माहौल कुछ अलग ही था जब संयुक्त विकास आयुक्त मंडल वाराणसी  हरेंद्र कुमार सिंह के  द्वारा ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मण्डल आयुक्त द्वारा सोलर पैनल तथा कार्यालय परिसर की साफ सफाई निरीक्षण किया गया। इसके बाद कार्यालयों के कागजात, अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण कर खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्र को आवश्यक  दिशा निर्देश दिए।खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त मंडल वाराणसी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद ग्राम सभा न्योरहा अमृत सरोवर तालाब का भी निरीक्षण कर उसका हाल जाना।