पुलिस ने अयान हत्याकांड के एक और आरोपी को किया गिरफ्तार


शाहगंज(जौनपुर) । कोतवाली पुलिस ने अयान हत्याकांड में फरार दूसरे आरोपित असहद को  रविवार को रोडवेज शाहगंज के पास से गिरफ्तार किया है । क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के अनुसार असहद ने पूछताछ में बताया कि 18 जुलाई 2025 को वह अपने चाचा फैजान के घर पर मौजूद था, जहां आदिल पुत्र बब्बन निवासी अरन्द भी मौजूद था। उसी दौरान अतीकुर्रहमान अपने भांजे अयान और अफ्फान के साथ आया, जिससे आदिल और अयान के बीच कहासुनी हो गई। असहद के अनुसार अयान ने गाली देना शुरू किया, तो उसने और अब्दुर्रहमान ने आदिल से कहा कि इसे कमरे में ले जाकर ठीक कर दो। आदिल अयान को कमरे में ले गया और उसके सीने में गोली मार दी।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सनसनीखेज घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। उन्होंने पाया कि अयान की गोली लगने के बाद बिना पुलिस को सूचित किए निजी अस्पताल में उपचार किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सकों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए डॉ मोहसिन समेत तीन चिकित्सकों से लंबी पूछताछ की।गिरफ्तार असहद पुत्र अरशद निवासी मिल्लत नगर को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया । 

इस से पूर्व मुख्य आरोपी मो आदिल न्यायालय में समर्पण कर चुका है ।

Post a Comment

0 Comments