सरजू नहर में गिरी बोलेरो 11 की मौत, 4 घायल



  उत्तर प्रदेश/ गोंडा  :--  गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में दर्शनार्थियों से भरी एक बोलेरो सरयू नहर में पलट गई जिससे उसमें सवार 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल राय के

मिली जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से श्रद्धालुओं से भरा बोलेरो खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी बेलवा बहुता मजरा रेहरा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पुलिसकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन बोलेरो का दरवाजा न खुलने के कारण बहुत परेशानी हुई। लोगों ने बोलेरो का कांच तोड़कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार घा

Post a Comment

0 Comments