रिपोर्ट -- पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर:-- गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित महिला परिसर के सभागार कक्ष में भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक आदरणीय डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी जी के आशीर्वाद और महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह जी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि 14 अगस्त 1947 में देश का विभाजन किया गया और विश्व के नक्शे पर पाकिस्तान का जन्म हुआ, जोकि हमारे देश के लिए एक दु:खद घटना थी। मुख्य अतिथि के रूप में भौतिक विज्ञान विभाग के विषय प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो. समीर सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि देश का विभाजन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जिसकी पीड़ा आज भी हम सभी महसूस कर सकते है। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजशास्त्र विभाग के प्रो. मनोज मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इतिहास की इस घटना पर विस्तार से चर्चा की। डॉ आलोक तिवारी, डॉ विनय कुमार मिश्र द्वारा भी छात्र - छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि द्वारा किया गया। डॉ भोलानाथ ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करण साहू, शौर्य, सुहानी, दिव्या आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ अशोक कुमार शुक्ल, डॉ देवेन्द्र नाथ मिश्र के साथ समस्त कार्यक्रम अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments