सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने लगाई फांसी,मौत

 


सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर सुजानगंज अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में कार्यरत सी एच ओ  सुमन गौतम पुत्री देवचंद्र गौतम 32 साल निवासी कठउत थाना मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर ने  शुक्रवार दोपहर को अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाते ही सुजानगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल का जायजा ली। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया की लाश को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है, इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments