अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाएं गए टैरिफ को लेकर विश्व स्तर पर अमेरिका की इस करतूत पर चर्चा छिड़ गई है।
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने चीनी विदेश मंत्री के बयान को सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया। फेइहोंग ने इसके कैप्शन में लिखा, 'आप धमकी देने वाले को एक इंच दो, वह एक मील ले लेगा।' वहीं चीन ने ब्राजील की संप्रभुता और विकास के अधिकार के प्रति भी समर्थन का एलान किया।
चीनी विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि अन्य देशों को दबाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। यह डब्लूटीओ के नियमों को कमजोर करता है और यह अलोकप्रिय और तानाशाही भरा फैसला है।

0 Comments