सुजानगंज / जौनपुर:-- सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा कल मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का चौबीस घंटे में खुलासा करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी का सामना भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र शोभनाथ पटेल निवासी ग्राम फरीदाबाद थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि दिनांक 05/06.08.2025 की रात्रि में मोबाइल की दुकान बंद करके घर जाने के बाद किसी अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की पीछे की दीवाल तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर मुअसं --224/2025 धारा 305(1) बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारी गण के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा स्वयं एवं थाना सुजानगंज की क्राइम टीम व अन्य टीम घटना के अनावरण हेतु प्रयासरत थी, जिसके फलस्वरुप आज 04 चोरों को व चोरी का सामान रखने वाले अभियुक्त कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी कीए गये 34 मोबाइल व अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 14 एंड्रायड, 20 की पैड मोबाइल व 01 एयरबड, 12 टेमपर्ड ग्लास, 07 एयरफोन,02 हेड फोन, 01 स्मार्ट वाच बड व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल पल्सर तथा 2000 नगद रुपया बरामद किया गया। बताते हैं कि थाना प्रभारी सुजानगंज के नेतृत्व में दिनांक 06/07.08.2025 की रात्रि में थाना अन्तर्गत हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना सुजानगंज के उप निरीक्षक विद्यासागर मय टीम व थाना सुजानगंज की क्राइम टीम के उप निरीक्षक आनंद कुमार राय मय टीम बेलवार तिराहे पर आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि राकेश मोबाइल सेल्स एण्ड सर्विस सेन्टर बेलवार रोड दुकान से चोरी करके चोर सभी सामान भैंसहारामपुर ( प्रेम का पुरा ) में संतलाल शर्मा के घर पर 05 लोग आपस में बाटने की बात कर रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर एक बारगी दबिश देकर 05 चोरों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर 1. विवेक पटेल पुत्र अशोक पटेल निवासी भैंसहारामपुर थाना सुजानगंज जौनपुर 2.अजीत पटेल पुत्र यमुना प्रसाद पटेल निवासी भैंसहारामपुर थाना सुजानगंज जौनपुर 3.शिवम त्रिपाठी पुत्र ब्रह्म प्रकाश तिवारी निवासी भैंसहा रामपुर थाना सुजानगंज जौनपुर 4.सुमित प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति निवासी ग्राम भैसहारामपुर प्रेम का पुरा 5. सन्त लाल शर्मा पुत्र लल्लू शर्मा निवासी भैसहारामपुर थाना सुजानगंज जौनपुर बताए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

0 Comments