चेन्नई :-- "लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती " जी हां ऐसी ही दिल छू लेने वाली प्रेरणादायक एक खबर चेन्नई से सामने आई है, जहां एक मां और बेटी ने साथ में नीट परीक्षा पास कर मिसाल कायम कर दी है। तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले की रहने वाली 49 वर्षीय गृहिणी अय्यरमुथु अमुथवल्ली और उनकी बेटी सुसान्या दोनो ने एक साथ नीट परीक्षा पास किया है। दोनों मां बेटी अब साथ में MBBS की पढ़ाई करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार बेटी की तैयारी को देखकर मां ने भी डॉक्टर बनने का सपना देखा और फिर उसे सच कर दिखाया। तीन बार की कोशिश में असफलता मिलने के बाद भी अमुथवल्ली ने हार नहीं मानी आखिरकार चौथी बार मिली सफलता मिल ही गई। नीट परीक्षा परिणाम में जहां मां को इस बार 293 अंक मिले, वहीं उनकी बेटी सुसान्या को 457 नंबर मिले हैं। मां को सरकारी कॉलेज नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने एक प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लेने का मन बना लिया।अब दोनों का विचार है कि मां बेटी एक साथ मरीजों की सेवा करे।

0 Comments