40 वर्ष सेवा करके सेवा निवृत्त हुए सज्जन लाल

 


सुजानगंज/जौनपुर :-- सुजानगंज थाना परिसर में आज उस समय लोग गमगीन हो गए जब 40 वर्षों तक थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम भोजन की थाली परोसने वाले सज्जन लाल की विदाई समारोह चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सन् 1985 से थाने पर बतौर रसोइया सेवा देने वाले सज्जन लाल इतने सज्जन थे कि जो एक बार उनसे मिला वह उनके हो गए। 1 अगस्त 2025 को 40 साल नौकरी करके सेवानिवृत हुए सज्जन लाल को थाना परिसर में पूरे स्टाफ ने एक सादे समारोह में फूल माला पहनाकर विदा किया।

Post a Comment

0 Comments