जौनपुर में नौलखा की धुन पर निलम्बित हुए कोतवाली प्रभारी


जौनपुर/उत्तर प्रदेश :-- प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस उच्च अधिकारियों के सख्त आदेश के बावजूद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर कोतवाली परिसर में चल रहे अस्लील नृत्य का ठुमका इतना तेज था कि नौलखा की आवाज पुलिस अधीक्षक के कानों तक पहुंच गई और पुलिस अधीक्षक ने बिना कोई देर किए कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के थानों में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कोतवाली बदलापुर में अस्लील नृत्य का आयोजन किया गया था। बदलापुर कोतवाली में चल रहें  नृत्य-संगीत कार्यक्रम में नर्तकी का " मुझे नौलखा मंगा दे ऐ सैंया दिलाने"‌ गीत और नृत्य तेजी से वायरल हो गया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने बदलापुर कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments