दुष्कर्म के आरोपी को रामपुर पुलिस ने दबोचा


रिपोर्ट : अजय दुबे

रामपुर (जौनपुर)।  रामपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवा नन्द रजक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त नफीस अहमद पुत्र मैनुद्दीन उर्फ बेदे ग्राम भाउपुर (शेखपुर) थाना नेवढ़िया जौनपुर को गुरुवार को इमिलिया घाट पुल के पास से पुलिस हिरासत में लिया।

प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवा नन्द ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-142/25 धारा 352, 351(2), 333, 70(2) बी.एन.एस. व धारा 5/6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल रियल मी नार्जो बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक देवा नन्द रजक, उप निरीक्षक महंगू यादव, हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कांस्टेबल सोनू यादव और दीपक कुमार शामिल थे। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments