डेयरी कलेक्शन सेंटर से मशीन व नगदी चोरी

 


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार स्थित दुग्ध कलेक्शन सेंटर पर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर हजारों का सामान पार कर दिया हैं। चोर दूध जांचने वाली इको मिल्क मशीन और नगदी लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब संचालक डेयरी पहुंचा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित डेयरी कलेक्शन सेंटर संचालक प्रेमचंद यादव निवासी हरिपुर ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर डेयरी में घुसकर करीब 60 हजार रुपये कीमत की दूध जांच मशीन और गल्ले में रखे 5500 रुपये नगद लेकर फरार हो गए। बरसठी पुलिस तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments