जंगली नाथ मंदिर में जल चढ़ाने आई महिला का तालाब में मिला शव

 


रिपोर्ट:- विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच :--  स्थानीय क्षेत्र के जंगली नाथ मंदिर में जल चढ़ाने आई महिला का तालाब में उतराया हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मटेरा क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बृहस्पतिवार को सुबह गांव के किनारे तालाब में एक महिला का उतराया हुआ शव देखा गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, मटेरा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सिरसिया थाना नवाबगंज बहराइच के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की सुनीता की शादी करीब 1 वर्ष पहले हुई थी यह रविवार को गांव की कुछ महिलाओं के साथ में जंगली नाथ मंदिर जल चढ़ाने आई थी उसके बाद से इसका पता नहीं चल रहा था। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह,मजिस्ट्रेट,क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर मौजूद रहे। मटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का शव मोहम्मदपुर गांव के किनारे तालाब में उतराया हुआ मिला है पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments