रिपोर्ट - गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज :-- ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज द्वारा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रयागराज से मिलकर अपनी पांच सूत्री मांगों का एक पत्र देकर कोटेदारों की समस्याओं से अवगत कराया गया । अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराए जाने का अनुरोध किया। जिला खाद विपणन अधिकारी श्री कृष्णा यादव व जिला पूर्ति अधिकारी के अनुपस्थिति में ए आर ओ संजय कुमार यादव को पत्रक दिया गया उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों पर विचार कर समाधान कराया जाएगा।प्रमुख मांगों में
1 नवंबर 2021 में खाद्यान्न व चीनी का पैसा नगद जमा कराया गया लेकिन निशुल्क वितरण कराया गया वह धन राशि वापस कराई जाए
2 डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार द्वारा दुकानों पर खाद्यान्न दुकानों तक पहुंचाया जाए
3 वर्ष 2001 से 2015 तक का एमडीएम अंत्योदय बीपीएल का भाड़ा व पल्लेदारी दिलाई जाए
4 जिला सतर्कता समिति का नए सिरे से गठन किया जाए
5 जनपद प्रयागराज में अधिकतर दुकानों का भुगतान कई महीनो से बकाया है व तत्काल दिलाया जाए
इन सभी मांगों पर विचार करते हुए समाधान कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेंद्र प्रसाद द्विवेदी कौशलेश सिंह राजू केसरवानी शिवधर दुबे पुष्पा देवी रामबाबू गुप्ता सुनील शुक्ला सर्वेश यादव रामसूरत सिंह विनय चंद्र अग्रवाल रामलला मिश्रा सिया दुलारी सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।

0 Comments