मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्राली में उतरा करंट, 11 लोग झुलसे


घायलों का हाल जानने पहुंचे डीएम , एसपी 

रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम निम्निहारा में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 11 श्रद्धालुओं झुलस गए। सूचना मिलते ही जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर से घाट जा रहे थे। इस दौरान निम्निहारा के पास एक बच्चे के हाथ में इस्टील पाइप में लगा धार्मिक झंडा अचानक ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन तार से टकरा गया। तेज करंट की चपेट में आने से नौबच्चें एक जवान और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में  विद्याराम  35 वर्ष ,संजना 8 ,राकेश 10 ,सुएब 12, आकाश 8, सचिन 7, रक्तार 5, रचना 10, लक्ष्मी 50 वर्ष ,तहसीम 8, इसरार 10  शामिल हैं।

स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने बताया कि अधिकांश घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन इसरार (10) की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी सभी मरीजों को निगरानी में रखा गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में चिक पुकार मच गई व इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी मैके पर पहुंची। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी तत्काल मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने सभी घायलों का हालचाल लिया व समुचित इलाज की व्यवस्था कराया।

Post a Comment

0 Comments