जौनपुर:-- स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली शहर पड़ाव पर सोमवार की शाम दो लोग नाले में बह गए थे और उन्हें बचाने के चक्कर में एक ई रिक्शा चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। नाले में बहे एक युवक एक एक युवती का शव पुलिस ने मंगलवार देर रात बरामद किया है। जिला प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के 26 घंटे से लगातार प्रयास के बाद वी मार्ट के पीछे पठान टोलिया मोहल्ले से दोनों का शव बरामद किया है। इस दौरान कई बार प्रशासन को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।
गौरतलब हो कि नगर के मियांपुर मोहल्ला निवासी प्राची मिश्रा ब्यूटी पार्लर से पैदल घर के लिए निकली। मछली शहर पड़ाव पर करंट की चपेट में आकर नाले में गिर गई और देखते देखते लापता हो गई। प्राची को बचाने के प्रयास में प्रयागराज से ननिहाल आया 18 वर्षीय समीर भी नाले में बह गया। एक ई रिक्शा चालक ने देखा तो वह भी बचाने के लिए दौड़ा लेकिन खम्भे में उतरे करंट से उसकी भी सांसें थम गई। नाले में बहे युवक युवती के परिजन और रिश्तेदार लगातार मौके पर डटे हुए हैं। उनकी बेचैनी और चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है। रात भर चले तलाश अभियान के बाद भी मंगलवार की देर शाम करीब 26 घंटे बाद समीर और प्राची का शव वी मार्ट के पीछे पठानटोलिया नाले में मिला। शव मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

0 Comments