रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह
वाराणसी।पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु०अ०सं०-0303/2025, धारा- 137(2),143 (1) बीएनएस थाना सिगरा से सम्बन्धित अभियुक्त 1. आदर्श पुत्र धुन्नू निवासी लकपेडा बाग थाना आदर्श कोतवाली जनपद बाराबंकी उम्र करीब 31 वर्ष व बाल अपचारीगण उम्र करीब 17 वर्ष,3.उम्र करीब 13 वर्ष को कैन्ट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म न. 9 के पीछे मैदान में थाना क्षेत्र सिगरा से 25/08/ 2025 को अभियुक्त व बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त व बाल अपचारियों के पास से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।आवेदिका जो जनपद मिर्जापुर कि मूल निवासिनी है जो वर्तमान में छित्तुपुर थाना लंका जनपद वाराणसी में किराये के मकान में रहती हैं द्वारा दिनांक 20/08/2025 को लिखित सूचना दिया गया कि दिनांक-18/08/25 को समय करीब 05.00 बजे शाम को शास्त्रीनगर पार्क आई थी। मेरा लडका उम्र करीब 2 वर्ष 6 माह पार्क में खेल रहा था। जो कही चला गया मैं पार्क व आस-पास देखी तो मेरा लड़का नहीं मिला। जिसकी खोजबीन काफी की पता नहीं चला थक हार मान कर थाना सिगरा आकर सूचना दी जिसके आधार पर थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज है जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त व बाल अप्चारीगण सामूहिक व अलग- अलग पूछताछ पर अपना अपना नाम व पता उपरोक्त बताते हुए तरूण तथा रांझा से मोबाइल में वीडियो फुटेज दिखाकर पूछा गया तो दोनो ने माफी मांगते हुए बताया कि आदर्श जो हमारे फूफा हैं उन्होंने हम दोनों से इस बच्चे को उठाने के लिए बोला था तथा हम लोगों को पैसा देने के लिए कहा था। आदर्श उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि मैने ही तरूण और रांझा को इस बच्चे को उठाने के लिए कहा था। मैंने सोचा था कि इस बच्चे को बेचकर मुझे कुछ रुपये मिल जाएंगे जिससे मैं अपनी जरुरतें पूरी करूंगा। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है मुझे माफ कर दीजिए आगे से ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा ,उ0नि0 सत्यदेव चौ०प्र० सोनिया,उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौ०प्र० काशी विद्यापीठ,उ0नि0 पुष्कर दूबे चौ०प्र०रोडवेज, म0उ0नि0 कुसुम जायसवाल,हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी,का0 मृत्युजंय सिंह,का0नीरज मौर्या,का0 विरेन्द्र कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

0 Comments