सबेली में सत्यम सुजानगंज ने राहुल मुंगरा को किया चित

 


सुजानगंज/जौनपुर :-- विगत कई वर्षो की परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी हरतालिका तीज के अवसर पर सबेली धनुष यज्ञ की बाग में विराट दंगल का आयोजन किया गया था। प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद कई जोड़ी पहलवानों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। सत्यम सुजानगंज ने राहुल मुंगरा बादशाहपुर को चारो खाने चित कर बाजी को अपने नाम कर ली ।इसी प्रकार सचिन प्यारे पुर ने मोहित पराहित को, दिवाकर मीरपुर में सनी गरियांव को , आनंद चांदपुर ने मोहित पराहित को, शुभम फूलपुर ने अनिल सुरियावां को, नूर मोहम्मद सुल्तानपुर ने कमल प्रतापगढ़ को, मनोज सबेली ने दिवाकर मीरपुर को चारों खाने चित कर बिजई रहें । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोलानाथ मिश्र समाज सेवी रहे। उद्घोषक बाबा एवं निर्णायक की भूमिका हैवत सिंह ने निभाई। इस अवसर पर श्याम बिहारी पांडे, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान अनिल पांडेय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments