कौशांबी:-- जिले के करारी थाना क्षेत्र के भटवरिया गांव में एक साथ 14 बंदरों की संदिग्ध मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से सबका अंतिम संस्कार करवाया। जनमानस में बन्दरों को जहर देकर सामूहिक हत्या करने की चर्चा चल रही है। जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी ने डीएफओ को मौत के कारणों की जांच सौंप दी है। अचानक एक साथ एक स्थान पर 14 बंदरों की मौत के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्ट - शशिभूषण सिंह कौशांबी

0 Comments