रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कला गांव में रविवार दोपहर तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे साथियों संघ गांव निवासी राम प्रकाश वर्मा का 12 वर्षीय बालक अभिषेक वर्मा गांव से 100 मीटर दूरी पर घूम रहा था। तभी अचानक तेज गरज और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई बारिश से बचाव के लिए सभी बच्चे पेड़ के नीचे छुप गए। इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से अभिषेक वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शेष सभी बच्चे सकुशल सुरक्षित बच गए। अभिषेक दो भाई एवं दो बहन में दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी होते ही गांव में चीख पुकार शुरू हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात अवस्थी एवं प्रभारी थानाध्यक्ष वरिष्ठ उप निरीक्षक महंथ शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे विधिक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 Comments