कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुलेआम बिक रहा मांस, प्रशासन बनी मूक दर्शक

 



विहिप परिषद जिला अध्यक्ष उठाई दुकान बंद करने की मांग 

सुजानगंज/ जौनपुर:--: प्रदेश की योगी सरकार एकतरफ जहां कांवड़ियों के लिए उत्तम व्यवस्था कर रही है तथा यह कांवड़ मार्ग पर खुलेआम मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश जारी की है वहीं दूसरी तरफ सुजानगंज में खुलेआम कांवड़ के मार्ग पर मांस बिक रहा है तथा प्रशासन बस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। वहीं जितनी भी दुकानें सुजानगंज में इस समय खुले में मांस बेच रही है उनमें से अधिकांश दुकानों के पास लाइसेंस भी नहीं है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेलवार रोड स्थित चिरैया मोड़ पर खुलेआम मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, श्री गौरीशंकर धाम समिति के सचिव सुधीर त्रिपाठी तथा कई निजी विद्यालयों के प्रबंधक सहित क्षेत्र के तमाम लोग पूर्व में ही प्रशासन को शिकायत पत्र दिए परन्तु परिणाम वहीं ढांक के तीन पात। वहीं सावन में कांवड़ियों के मार्ग पर खुलेआम मांस बिक्री को देखकर विश्व हिंदू परिषद मछलीशहर के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से खुलेआम मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर से मांग उठाए। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जितने लोग बगैर लाइसेंस के खुले में मांस बेच रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज ही जानकारी प्राप्त हुई है लेकिन आज के बाद कोई भी मीट की दुकान नहीं खुलेंगे हर जगह पर सिपाहियों को भेज कर बंद कर दिया गया है श्रावण मास जब तक चलेगा तब तक कोई भी मैच की दुकान नहीं खुलेगी।

Post a Comment

0 Comments